उत्पाद अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा आज, 19 केंद्रों पर होगी परीक्षा, जानिए क्या रहेगा पूरी तरह प्रतिबंधित

प्रतीकात्मक तस्वीर
बिहार में उत्पाद अवर निरीक्षक पद की नियुक्ति के लिए 12 जुलाई को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।
Darbhanga News: मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक पद पर नियुक्ति के लिए 12 जुलाई को आयोजित होने वाली लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं.
यह भी पढ़ें: शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी की उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देने वाले बीआरसी कर्मियों के वेतन से होगी 20 प्रतिशत कटौती
त्रिस्तरीय जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय शारीरिक जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रश्न पुस्तिका सील होने तक पूरी प्रक्रिया की लगातार वीडियोग्राफी कराई जाएगी.
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, सेलुलर फोन, स्मार्ट वॉच तथा अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
जिले में बनाए गए 19 परीक्षा केंद्र
परीक्षा के लिए जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें एमएल एकेडमी (ब्लॉक-1 एवं 2), जिला स्कूल, एमएलएसएम कॉलेज, सीएम कॉलेज, शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, महारानी कल्याणी महाविद्यालय, केएस कॉलेज, राज उच्च विद्यालय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय कबीरचक, एमएआरएम गर्ल्स हाई स्कूल लालबाग, एमआरएम महाविद्यालय, एचबी सोगरा हसन गर्ल्स हाई स्कूल, मध्य विद्यालय बीरा, सर्वोदय उच्च विद्यालय, मारवाड़ी उच्च विद्यालय, मुकुंदी चौधरी उच्च विद्यालय तथा जीएन गंज स्थित बंसीदास कन्या मध्य विद्यालय शामिल हैं.
सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राज कुमार रंजन
राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










