Darbhanga: ईद मिलादुन्नबी पर अलीनगर में निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, नात और नारों से गूंजा इलाका

Updated:
विज्ञापन

जुलूस में शामिल अकीदत मंद व पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

दरभंगा के अलीनगर प्रखंड में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस-ए-मुहम्मदी का आयोजन किया गया. विभिन्न गांवों से निकले जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए, जिनके हाथों में रंग-बिरंगे झंडे थे. नात-ए-पाक और धार्मिक नारों की गूंज के साथ पूरे इलाके में उत्साह का माहौल रहा.

विज्ञापन

Darbhanga News: ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मंगलवार को परंपरागत तरीके से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग पैदल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों से शामिल हुए. लोगों के हाथों में रंग-बिरंगे झंडे थे और जुलूस के दौरान नात-ए-पाक व सलातो सलाम के साथ धार्मिक नारों की गूंज सुनाई देती रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न गांवों से निकला जुलूस

अलीनगर और इमामगंज गांव से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में युवक और बच्चे शामिल हुए. जुलूस में शामिल लोग नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. पिकअप और टेंपो पर लाउडस्पीकर लगाए गये थे, जिनसे नात और धार्मिक नारों की आवाज गूंज रही थी.

अलीनगर और इमामगंज से निकले जुलूस का नेतृत्व हाजी शकील अहमद, मौलाना जमील अख्तर, मो. अब्बास शाह, अल्ताफ हैदर, आसिफ आदिल, आरिफ हुसैन और शमसुद्दीन कैफी ने किया. जुलूस श्यामपुर तक पहुंचा.

श्यामपुर का जुलूस भी हुआ शामिल

श्यामपुर में निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी भी मुख्य जुलूस में शामिल हुआ. इसका नेतृत्व मौलाना असलम बरकाती, जदयू नेता उमर अली अशरफी, मो. निजामुद्दीन, मुजफ्फर हुसैन, मो. दिलजान और मो. मुस्तफा ने किया.

इसके बाद सभी जुलूस अलीनगर पहुंचे. यहां पकड़ी गांव से मो. रिजवान और तौसीफ रजा के नेतृत्व में निकला जुलूस भी इसमें शामिल हुआ.

कई गांवों से गुजरकर अलीनगर हाट मैदान पहुंचा जुलूस

जुलूस इमामगंज, पिरहौली, सहजौली और सीसौनी गांव से गुजरता हुआ अलीनगर हाट मैदान पहुंचा. यहां सीरत-ए-नबी पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और सलातो सलाम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

जुलूस में हर उम्र के लोगों ने भाग लिया. युवाओं और बच्चों की संख्या विशेष रूप से अधिक रही.

सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद

जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ मौजूद रहे.

दंडाधिकारी के रूप में बीएओ रामकुमार मंडल, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा, एसआइ ओम प्रकाश कुमार और एएसआइ आरबी महतो पुलिस बल के साथ जुलूस के साथ मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: खाद्य तेल और किराना सामान महंगे, सात दिनों में 12 से 15 प्रतिशत तक बढ़े दाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन