Darbhanga: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, गोदरेज तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद घटना का स्थल निरीक्षण में जुटी बहेडा पुलिस | Prabhat Khabar Network

मझौला गांव में चोरों ने 21 अगस्त से बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाया. घर के पीछे से घुसकर चोरों ने गोदरेज तोड़कर करीब 20 भर सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहेड़ा थाना क्षेत्र के मझौला गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिये. घटना की जानकारी मिलने के बाद बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

21 अगस्त से बंद था घर

जानकारी के अनुसार, अलीनगर प्रखंड के रामपुर उदय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका बेबी कुमारी मूल रूप से बहेड़ी प्रखंड के नडेगा गांव की रहने वाली हैं. वह बहेड़ा थाना क्षेत्र के मझौला गांव में शंभु ठाकुर के मकान में किराये पर रहती हैं.

बताया गया कि 21 अगस्त से उनका घर बंद था. इसी का फायदा उठाकर चोर घर के पीछे से अंदर दाखिल हुए. इसके बाद मुख्य दरवाजे, एक कमरे और उसमें रखे गोदरेज का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण चोरी कर लिये.

सुबह टूटा मिला मुख्य गेट का ताला

बुधवार की सुबह मकान मालिक शंभु ठाकुर की पत्नी घर की ओर गयीं. वहां मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई. इसके बाद उन्होंने शिक्षिका के पति और बहेड़ा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी.

पीड़िता के अनुसार, चोर करीब 20 भर सोने के आभूषण लेकर फरार हो गये. वहीं गोदरेज में रखे 4500 रुपये को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद बहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन