Darbhanga news: घर से 1569 बोतल विदेशी शराब जब्त, देसी कट्टा के साथ अपराधी को दबोचा

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga news:पुलिस ने थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घनश्यामपुर के कर्ण सागर पोखर के बगल में एक घर से बीती रात भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की.

विज्ञापन

Darbhanga news: घनश्यामपुर. घनश्यामपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घनश्यामपुर के कर्ण सागर पोखर के बगल में एक घर से बीती रात भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. त्वरित कार्रवाई में तस्कर को गिरफ्तार भी कर लिया. उसके पास से एक देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन तथा एक आधार कार्ड बरामद हुआ. गुरुवार की देर शाम थाना पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के लिए गई पुलिस टीम ने गांव के अजित कुमार कामति के घर से विभिन्न ब्रांड की लगभग 35 कॉर्टन में रखी 1569 बोतल विदेशी शराब जब्त की. घटनास्थल से गांव के ही राजेंद्र पासवान के पुत्र संतोष पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. एक देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड जब्त किया गया. एसडीपीओ तिवारी ने बताया कि छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारियों तथा जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन