सीनियर व अंडर- 23 क्रिकेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल 16 को

Updated at : 13 Feb 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

यह आयोजन लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में होगा. यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव पवन कुमार सिंह ने दी है.

विज्ञापन

दरभंगा. बिहार क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित सीनियर क्रिकेट (हेमन ट्रॉफी) व अंडर-23 जिला टीम गठन के लिए 16 फरवरी को सलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में होगा. यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव पवन कुमार सिंह ने दी है. बताया कि सुबह 10 बजे से खिलाड़ियों का ओपेन सेलेक्शन ट्रायल है. बीसीए के निर्देशानुसार सेलेक्शन ट्रायल में जिला क्रिकेट संघ से निबंधित क्रिकेट टीमों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र आदि का मूल एवं एक सेट छाया प्रति के साथ ट्रायल स्थल पर रिपोर्ट करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन