दरभंगा: कुशेश्वरस्थान में बारह सूत्री मांगों को लेकर माकपा का धरना-प्रदर्शन

कुशेश्वरस्थान में धरना-प्रदर्शन करते माकपा कार्यकर्ता.
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में माकपा कार्यकर्ताओं ने बारह सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. पढ़ें पूरी खबर…
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से सुधीर कुमार चौधरी की रिपोर्ट
Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में माकपा कार्यकर्ताओं ने बारह सूत्री मांगों के समर्थन में अंचल सह प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई.
अंचल सह प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन
धरना में बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने किसानों, मजदूरों और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की.
फसल मुआवजा समेत कई मांगें उठीं
धरना के दौरान किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लेने तथा चार लेबर कोड कानून को रद्द करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई.
इसके अलावा महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा गया.
मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन की चेतावनी
धरना को संबोधित करते हुए पार्टी नेता रामअनुज यादव ने कहा कि यदि सरकार जल्द मांगें पूरी नहीं करती है तो सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन किया जाएगा.
धरना में सुशील सिंह, कमलेश साह, रमाकांत चौपाल, अरुण साह, फुलो यादव और संजय यादव समेत कई नेता शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










