Darbhanga News: निगम कार्यालय से निगमकर्मियों ने कर ली वाहनों की बैट्री की चोरी

Darbhanga News:नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों व कर्मियों के जमघट व सीसीटीवी कैमरे से लैस रहने के बावजूद दिन के उजाले में निगम की गाड़ियों से बैट्री की चोरी कर ली गयी.
Darbhanga News: दरभंगा. गर निगम कार्यालय में अधिकारियों व कर्मियों के जमघट व सीसीटीवी कैमरे से लैस रहने के बावजूद दिन के उजाले में निगम की गाड़ियों से बैट्री की चोरी कर ली गयी. इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी. घटना तीन अक्तूबर की सुबह 11.43 बजे की बतायी जा रही है. कार्यालय से एक कांपेक्टर व जेटिंग गाड़ी से बैट्री की चोरी कर चोर उसे ऑटो पर लोड कर ले गया. करीब 15 दिन पूर्व लहेरियासराय स्थित कमला नेहरू पुस्तकालय से टीपर की भी बैट्री चोरी कर ली गयी थी. मामला प्रकाश में आने पर सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया. फुटेज के साथ कार्रवाई के लिए थाना को पत्र भेजा गया है. दो गार्ड को बर्खास्त कर दिया गया है. सूत्र बताते है कि सीसीटीवी में तीन व्यक्ति का चेहरा नजर आ रहा है. ये तीनों निगम कर्मचारी ही बताये गये हैं. इस बाबत नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही सीसीटीवी फुटेज देखा गया. फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है. कार्यालय के गार्ड को सेवा से हटा दिया गया है. एजेंसी के माध्यम से 10 गार्ड को सोमवार से विभिन्न जगहों पर तैनात किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










