Darbhanga News: बिजली कटौती से आम उपभोक्ता हलकान, कर्मी नहीं रिसीव करते कॉल

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: बिजली कटौती से आम उपभोक्ता हलकान, कर्मी नहीं रिसीव करते कॉल

Darbhanga News:प्रखंड क्षेत्र में बिजली की कटौती से आमजन परेशान हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: हायाघाट. प्रखंड क्षेत्र में बिजली की कटौती से आमजन परेशान हैं. उपभोक्ताओं का आरोप है कि अनार व हायाघाट विद्युत सब स्टेशन के कर्मी तो फोन तक रिसीव नहीं करते. भाजपा नेता रणधीर झा ने बताया कि पहले तो कभी-कभी पावर हाउस के कर्मी फोन उठा भी लेते थे, लेकिन अब न तो कर्मी फोन उठाते हैं और न ही कनीय अभियंता. वहीं कांग्रेस जिला प्रवक्ता मो. चांद का कहना है कि जबसे सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री की है, तबसे बिजली कटौती इतनी ज्यादा हो रही है कि जनता कराह उठी है. इसका खामियाजा सरकार को आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा. इस संबंध में पूछने पर विद्युत कनीय अभियंता बलराम कुमार ने बताया कि मानसून में फ्यूज उड़ने की समस्या बढ़ जाती है. इसे ठीक करने के कुछ देर के लिए शटडाउन लेना पड़ता है. वर्तमान में एक बड़ा पेड़ गिर गया था तो थोड़ी अधिक देर तक लाइन काटनी पड़ी. फिर पेपर मिल रोड में पोल टूट गया था तो उसमें समय लग गया. सबकुछ ठीक रहने पर अमूमन 22 घंटे बिजली सामान्य परिस्थिति में दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन