जल्द इंटरनेशनल बनेगा दरभंगा एयरपोर्ट, 244.60 करोड़ राशि स्वीकृत

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Jan 2025 7:04 PM

विज्ञापन

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Darbhanga Airport: सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 55 प्रस्तावों पर मुहर लगी. इसमें दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर भी बड़ा डिसीजन लिया गया.

विज्ञापन

Darbhanga Airport : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए. इसमें दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया. इस बारे में जानकारी देते हुए जदयू सांसद संजय झा ने एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा, “हमें साझा करते हुए खुशी है कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के उद्देश्य से 89.75 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए 244 करोड़ 60 लाख 79 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. इसके साथ ही पूर्वी चंपारण जिले में स्थित रक्सौल हवाई अड्डा के विकास के लिए अतिरिक्त 139 एकड़ भूमि अधिग्रहण हेतु 207 करोड़ 70 लाख 46 हजार रुपये खर्च करने को भी मंजूरी दे दी गई है. हमें विश्वास है, ये फैसले बिहार के विकास को एक नये दौर में ले जाने में मददगार साबित होंगे.”

Darbhanga airport expansion

सरकार हर तरह से सहयोग करने को तैयार- संजय झा

जदयू सांसद ने लिखा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शुरू से इच्छा रही है कि दरभंगा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बने. यहां से उड़ान सेवा की शुरुआत 08 नवंबर, 2020 को हुई थी. इसके बाद सीएम ने 22 दिसंबर 2020 को तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिख कर दरभंगा एयरपोर्ट पर सुविधाओं के विकास तथा इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (कार्गो सहित) के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया था. मुख्यमंत्री कई बार कह चुके हैं कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने के लिए राज्य सरकार हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार है.”

Darbhanga airport flight

खाड़ी देशों के लिए मिल सकेगी उड़ान

संजय झा ने आगे बताया, “मैंने 21 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को सौंपे ज्ञापन में भी विस्तार से बताया था कि दरभंगा एयरपोर्ट नेपाल सीमा से बहुत दूर नहीं है. वहां रनवे का विस्तार करते हुए उसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाना रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण होगा. इससे उत्तर बिहार के लोगों के लिए नेपाल और एशिया के कई देशों के साथ-साथ खाड़ी देशों में जाने-आने के लिए सीधी उड़ान मिल जाएगी. इसके बाद अक्तूबर 2024 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने तथा इसके रनवे की लंबाई 12 हजार फीट तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और इसके लिए राज्य सरकार से करीब 90 एकड़ अतिरिक्त भूमि की मांग की है.”

दरभंगा एयरपोर्ट देश में सबसे सफल

जदयू के वरिष्ठ नेता ने आगे बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू दूरगामी उड़ान योजना के तहत शुरू हुआ दरभंगा एयरपोर्ट देश का सबसे सफल एयरपोर्ट है. यह उत्तर बिहार की करीब 6 करोड़ आबादी को हवाई संपर्कता प्रदान करता है. यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यहां 52.65 एकड़ भूमि पर नये सिविल एन्क्लेव के निर्माण का शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा 20 अक्टूबर 2024 को किया गया. राज्य सरकार ने नये सिविल एन्क्लेव के लिए करीब 54 एकड़ और रनवे का विस्तार कर नाइट लैंडिंग फेसिलिटी स्थापित करने के लिए 24 एकड़ भूमि अधिग्रहीत कर पहले ही दे दी है. हमारा मानना है कि दरभंगा के अंतरराष्ट्रीय विमानन मानचित्र (International Aviation Map) पर आ जाने से मिथिला में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों तथा बिजनेस ट्रेवलर्स की संख्या बढ़ेगी. साथ ही, संपूर्ण उत्तर बिहार में व्यापार और निवेश बढ़ाने के NDA सरकार के प्रयासों को बल मिलेगा.”

इसे भी पढ़ें: Bihar cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, पटना में जेवियर यूनिवर्सिटी समेत 55 एजेंडों पर लगी मुहर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन