Darbhanga News: दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ को लेकर शहर में दो पालियों में सफाई शुरू

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 6:41 PM

विज्ञापन

Darbhanga News: दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ को लेकर शहर में रविवार से दो पालियों में साफ-सफाई का कार्य निगम ने शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ को लेकर शहर में रविवार से दो पालियों में साफ-सफाई का कार्य निगम ने शुरू कर दिया है. श्रद्धालुओं को स्वच्छ व्यवस्था देने के लिए तीनों जोन प्रभारी, वार्ड जमादार मजदूरों के साथ जुटे नजर आए. सड़कों पर झाड़ू लगाने व कचरा का उठाव कर कचरा प्वाइंट पर डंप किया. हालांकि एक भी कचरा वाहन नहीं निकलने के कारण प्वाइंट पर जमा कचरे का उठाव नहीं हो सका. नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने गत 16 सितंबर को बैठक कर जोन प्रभारियों व जमादारों को निर्देश दिया था. दुर्गा पूजा से लेकर छठ पर्व तक दो पालियों साफ-सफाई करने का आदेश संबंधित कर्मियों को दिया था. नगर आयुक्त ने पंडालों के आस-पास, पहुंच पथ, चौक-चौराहों से लेकर मुख्य सड़क दो पाली में साफ करने की बात कही थी. सुबह 10 बजे से पहले कचरा प्वाइंट से कूड़ा उठाव करने व दुबारा डंप नहीं करने का भी सख्त निर्देश दे रखा है. जोन प्रभारी गौतम राम, राकेश कुमार व मुन्ना राम ने कहा कि कुछ जगहों पर आज से दो पालियों में सफाई कार्य शुरू कर दी गयी है. सोमवार से सभी वार्डों में निर्देशानुसार कार्य कराया जाएगा. दो पालियों में सफाई सफाई कार्य प्रथम पाली में सुबह छह बजे से लेकर 11 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक दो पाली में करने का निर्देश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन