Darbhanga News: जिले के 4597 स्थानांतरित शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर प्रखंडों में शिविर आज
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 10:23 PM
Darbhanga News: जिले में स्थानांतरण के बाद दूसरे जिले एवं दूसरे प्रखंड से आए शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर प्रखंडों में 21 सितंबर को शिविर का आयोजन किया जाएगा.
Darbhanga News: दरभंगा. जिले में स्थानांतरण के बाद दूसरे जिले एवं दूसरे प्रखंड से आए शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर प्रखंडों में 21 सितंबर को शिविर का आयोजन किया जाएगा. ऐसे शिक्षकों की संख्या 4597 है. इन शिक्षकों के वेतन आदि भुगतान के लिए एचआरएमएस में एलपीसी इन एवं आउट की प्रक्रिया की जानी है. इसमें बहुत सारे ऐसे शिक्षक एवं विद्यालय अध्यापक का स्थानांतरण जिला अंतर्गत किया गया है तथा संबंधित शिक्षक प्रखंड में योगदान कर चुके हैं. इस आशय का पत्र स्थापना डीपीओ अवधेश कुमार ने जारी किया है. उन्होंने कहा है कि वेतन भुगतान के लिए शिक्षक पूरे दिन कार्यालय का चक्कर लगाते रहते हैं. इससे कार्यालय के कार्य के निष्पादन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर प्रखंडों में 21 सितंबर की सुबह 11 बजे से कैंप का आयोजन कर सभी मामलों को सूचीबद्ध करने के आदेश दिए हैं. अगले दिन स्थापना कार्यालय को सूची उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन किया जा सके. यह ध्यान रखने के लिए कहा है कि विद्यालय अध्यापक के लिए 1-5 एवं 6-8 तथा विशिष्ट शिक्षकों के 1 से 5 एवं 6 से 8 की सूची अलग-अलग तैयार की जानी है. इसी प्रकार विद्यालय अध्यापक 9 से 10 एवं 11 से 12 तथा विशिष्ट शिक्षक 9 से 10 एवं 11 से 12 की सूची अलग-अलग तैयार करने के निर्देश दिये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










