Darbhanga News: दिव्यांग बच्चों को विशिष्ट पहचान पत्र व चिकित्सीय सुविधा के लिए कैंप शुरू

Updated at : 05 May 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: दिव्यांग बच्चों को विशिष्ट पहचान पत्र व चिकित्सीय सुविधा के लिए कैंप शुरू

Darbhanga News:दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर विशिष्ट पहचान पत्र एवं चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए प्रखंडों में कैंप लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर विशिष्ट पहचान पत्र एवं चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए प्रखंडों में कैंप लगाया जा रहा है. प्रारंभिक एवं समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ मो. जमाल मुस्तफा ने प्रखंडवार रोस्टर जारी करते हुए कैंप में रिसोर्स टीचर/ आरपी/ बीआरपी को प्राधिकृत किया है. पहले दिन पांच मई को पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे तक बीआरसी सिंहवाड़ा एवं दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक बीआरसी केवटी पर कैंप लगा. छह मई को पहले हाफ में हायाघाट एवं दूसरे हाफ में हनुमाननगर, तीसरे दिन सात मइ को बीआरसी बहादुरपुर एवं बीआरसी बहेड़ी, आठ मइ को बीआरसी तारडीह एवं अलीनगर, नौ मइ को बेनीपुर एवं बिरौल, 10 मइ को घनश्यामपुर एवं गौड़ाबोराम, 11 मइ को कुशेश्वरस्थान पूर्वी, कुशेश्वरस्थान एवं किरतपुर, 13 मइ को मनीगाछी एवं सदर, 14 मइ को जाले एवं 15 मइ को दरभंगा नगर में कैंप का आयोजन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन