Darbhanga News: जनसंख्या वृद्धि पर रोक एवं पौधारोपण से हम पृथ्वी को दोहन से बचा सकते

Updated at : 22 Apr 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: जनसंख्या वृद्धि पर रोक एवं पौधारोपण से हम पृथ्वी को दोहन से बचा सकते

Darbhanga News:लनामिवि के पीजी भूगोल विभाग में पृथ्वी दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के पीजी भूगोल विभाग में पृथ्वी दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ. सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. शाहिद हसन ने समापन समारोह का उद्घाटन किया. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ अनुरंजन ने की. मुख्य वक्ता प्रो. टुनटुन झा अचल ने पृथ्वी दिवस के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को रेखांकित किया. इस वर्ष का थीम ””””””””हमारी शक्ति हमारा ग्रह”””””””” विषय पर कहा कि पृथ्वी सौरमंडल के सर्वोत्तम ग्रह में से एक है, जिस पर जीवन संभव है. अपने समस्त संसाधनों के माध्यम से सभी जीवों का पालन पोषण यह करती है. वर्तमान में मानव ने आर्थिक विकास के नाम पर प्रकृति प्रदत्त संसाधनों का इतना अधिक दोहन किया है कि पृथ्वी अपनी शक्ति खोती जा रही है. इसका मूल कारण मानव का अत्यधिक क्रूर और लालची होना है. अप्रत्याशित गति से बढ रही जनसंख्या को भी पृथ्वी के दोहन के लिए जिम्मेदार ठहराया. इससे बचाव के लिए जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने एवं पर्यावरण को नियंत्रित करने के लिए पौधरोपण पर बल दिया. विभागाध्यक्ष डॉ अनुरंजन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण समस्त जनजीवन अत्यधिक मुश्किल का सामना कर रहा है. यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब अन्य जीवों के साथ-साथ मानव भी विलुप्त हो जाएगा. धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुनील कुमार सिंह ने किया. संचाल डॉ रश्मि शिखा तथा स्वागत डॉ मनु राज शर्मा ने किया.

प्रिया, अंकिता एवं अभिषेक आये अव्वल

पोस्टर मेकिंग, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को अंतिम दिन प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया. भाषण प्रतियोगिता में क्रमशः पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागियों में प्रिया कुमारी, प्रेम प्रकाश कुमार, सुजीत कुमार शामिल थे. निबंध प्रतियोगिता में अंकिता आनंद, अभिषेक गुप्ता, अंजली कुमारी पहले से तीसरे स्थान पर रहे. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अभिषेक गुप्ता, शिल्पा कुमारी, शैलजा सरोज, प्रियदर्शिनी कुमारी सफल हुये. अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन