Darbhanga: मानवता की रक्षा के लिए रक्तदान महत्वपूर्ण रचनात्मक पहल: गोपालजी

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

दरभंगा एयरपोर्ट पर डीएमसीएच की ओर से शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाई गयी. इसका उद्घाटन सांसद गोपालजी ठाकुर ने किया.

विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट पर डीएमसीएच की ओर से शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाई गयी. इसका उद्घाटन सांसद गोपालजी ठाकुर ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि इस धरती पर सबसे बड़ा धर्म का रक्तदान है. यह रक्तदाता के साथ रक्त लेनेवाले दोनों व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य हित का कारण बनता है. शरीर में रक्त कोशिकाओं के निर्माण क्षमता को बढ़ाता है. हर व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. सांसद सह लोकसभा में भाजपा के सचेतक ठाकुर ने रक्तदान की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह आपातकालीन परिस्थितियों में सर्जरी और अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की जान बचाता है. मानवता की रक्षा में सबसे बड़ा संकल्प बनाते हुए कहा कि यह समाज तथा समुदाय में भावनात्मक संतुष्टि की भावना का निर्माण करता है. मौके पर डीएमसीएच की अधीक्षक डाॅ शीला साहु, दरभंगा एयरपोर्ट के डायरेक्टर नावेद नदीम, इंडिगो की प्रबंधक पायल प्रिया, स्पाइस जेट के रवि शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग एवं एयरपोर्ट के चिकित्सक, अधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन