Darbhanga: 11 साल पुराने मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

मनीगाछी पूर्वी मंडल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

मनीगाछी. मनीगाछी पूर्वी मंडल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया न्यायालय से एससी-एसटी अधिनियम में वारंट निर्गत था. न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जाता है कि यह गिरफ्तारी 11 साल पुराने मामले में हुई है. जानकारी के अनुसार, साल 2014 में दिलीप मंडल के खिलाफ पप्पू पासवान नामक व्यक्ति ने मारपीट के साथ ही एससी-एसटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में मनीगाछी थाना में कांड संख्या 239/14 दर्ज किया गया था. सूत्रों का कहना है कि इस मामले में मंडल ने जमानत ले रखा था. इस बीच बेल टूट गया, जिसके बाद वारंट निर्गत किया गया था. इसी वारंट के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन