बिहार में दूसरे का मुकदमा लड़ने गए और खुद जेल पहुंच गए वकील साहेब, जज ने 31 साल पुराने मर्डर केस में करवाया गिरफ्तार

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी की तस्वीर

Bihar News: दरभंगा कोर्ट में अचानक ऐसा कुछ हुआ जिसने पूरे न्यायलय परिसर को चौंका दिया. एक नामी वकील अचानक सलाखों के पीछे पहुंच गया. अधिवक्ता भड़क उठे और कोर्ट ने गंभीर फैसला सुनाया. आखिर ऐसा क्या हुआ कि, एक पेशेवर खुद आरोपी बन गया ?

विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब एक वकील को हत्या के एक पुराने मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. यह वही मामला है जिसने वर्ष 1994 में पटोरी गांव को दहला दिया था.

क्या था मामला ?

दरभंगा व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की अदालत ने 1994 के एक हत्या मामले में आरोपित अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोर्ट में पेशी के वक्त उन्होंने अपने ही केस में समय मांगने का आवेदन दिया, जबकि वे उसी दिन दूसरे केस की सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से मौजूद थे. अदालत ने इसको गंभीरता से लिया और जमानत रद्द कर गिरफ्तारी का आदेश दे दिया.

कोर्ट ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला ?

कोर्ट का कहना था कि, अगर अधिवक्ता दूसरे केस के लिए खुद उपस्थित हो सकते हैं तो, अपने केस में समय मांगने का कोई कारण नहीं बनता. अधिवक्ता की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर अदालत ने यह माना कि वे सुनवाई टालने की कोशिश कर रहे थे. यह मामला पटना उच्च न्यायालय द्वारा समयबद्ध सुनवाई के निर्देशों के तहत चल रहा था, इसलिए कोर्ट ने इस पर सख्त एक्शन लिया.

कब और कहां हुई घटना ?

यह घटना शुक्रवार, दरभंगा व्यवहार न्यायालय परिसर में घटी. जैसे ही गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ, अदालत परिसर में अफरातफरी मच गई और अधिवक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. स्थिति को संभालने के लिए कोर्ट प्रशासन को भारी संख्या में पुलिस बल बुलाना पड़ा.

कौन था घटना के पीछे, कैसे दिया अंजाम ?

हत्या का यह मामला 8 अगस्त 1994 का है, जब पटोरी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में रामकृपाल चौधरी की मौत हो गई थी और आठ लोग घायल हुए थे. इस मामले में अंबर इमाम हाशमी सहित कई लोगों को नामजद किया गया था. वर्षों तक मामले को कानूनी पेचों में उलझाए रखा गया. ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी वकील होने के कारण प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा खींचा गया. लेकिन, अब अदालत की सख्ती और गिरफ्तारी से केस ने नया मोड़ ले लिया है.

बार एसोसिएशन की बुलाई गई बैठक

दरभंगा बार एसोसिएशन ने इस मुद्दे को लेकर आपात बैठक की और घोषणा की कि, शनिवार को कार्यकारिणी की बैठक में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

(सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: Kakolat Waterfall Video: ककोलत वाटरफॉल में अचानक आई भीषण बाढ़, तेज बहाव से कुंड के आसपास बनी खतरनाक स्थिति…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन