Kakolat Waterfall Video: ककोलत वाटरफॉल में अचानक आई भीषण बाढ़, तेज बहाव से कुंड के आसपास बनी खतरनाक स्थिति...

Updated:
विज्ञापन
kakolat waterfall video| Heavy flood in Kakolat Waterfall, dangerous situation near the pond
kakolat waterfall video

Kakolat Waterfall Video: बिहार के नवादा स्थित प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. झारखंड में भारी बारिश के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिससे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी है.

विज्ञापन

Kakolat Waterfall Video: बिहार के नवादा जिले में स्थित प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात इस समय अपनी प्राकृतिक सुंदरता के बजाय बाढ़ जैसे हालात को लेकर सुर्खियों में है. झारखंड और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते गुरुवार को जलप्रपात का जलस्तर तेजी से बढ़ गया. तेज बहाव के कारण कुंड के आसपास खतरनाक स्थिति बन गई, जिससे प्रशासन को तुरंत एहतियाती कदम उठाने पड़े.

प्रशासन ने फौरन इलाके को खाली कराकर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. साथ ही कुंड और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी गई है और पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. बताया जा रहा है कि अगर बारिश जारी रही तो प्रतिबंध की अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

झारखंड की बारिश बनी खतरे की वजह

नवादा प्रशासन के मुताबिक, झारखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई मूसलधार बारिश का सीधा असर ककोलत फॉल पर पड़ा है. अचानक तीन बार जलस्तर में भारी उछाल आया. पानी का प्रवाह इतना तीव्र था कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे इलाके को खाली कराना पड़ा. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल फॉल के पास न जाएं और किसी भी स्थिति में सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी न करें.

स्थानीय लोग भी हैरान, वर्षों बाद दिखी ऐसी स्थिति

स्थानीय लोगों के अनुसार, ककोलत फॉल में इस तरह की बाढ़ जैसी स्थिति वर्षों बाद देखने को मिली है. आमतौर पर यह जलप्रपात गर्मियों में सैलानियों से भरा रहता है, लेकिन इस बार मानसून की दस्तक ने वहां खतरे की घंटी बजा दी है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Also Read: बिहार में अगले चार दिन भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन