ePaper

Bihar : बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव को जेल, इस मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

Updated at : 22 May 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar : बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव को जेल, इस मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव

Bihar : विधायक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे कोर्ट में अपील करने गए थे लेकिन अदालत ने उन्हें 24 घंटे की कस्टडी में भेजने का आदेश दे दिया है. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Bihar : दरभंगा जिले के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव को दरभंगा व्यवहार न्यायालय ने एक पुराने मामले में दो दिनों की कस्टडी में भेज दिया है. यह फैसला न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर (ADJ-3) एमपी/एमएलए कोर्ट ने सुनाया.

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मामला एक पुरानी मारपीट की घटना से जुड़ा है. इसे लेकर विधायक मिश्रीलाल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में पहले ही कोर्ट ने उन्हें तीन महीने की सजा सुनाई थी. 23 मई को इस केस में सजा के बिंदु पर सुनवाई होनी थी. विधायक उसी सिलसिले में अपील दाखिल करने के लिए अदालत पहुंचे थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दो दिन कस्टडी में रहना होगा

इस फैसले के बाद से राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है. अब आगे की सुनवाई में अदालत यह तय करेगी कि सजा पर कोई राहत मिलेगी या नहीं. फिलहाल विधायक को जेल भेज दिया गया है और वह दो दिन की कस्टडी में रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहर के इन 27 जिलों में 2 दिन होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन