Bihar Rain Alert: बिहार के इन 27 जिलों में 2 दिन होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 May 2025 5:45 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 27 जिलों में 24 और 25 मई को भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान 21 जिलों में ऑरेंज और 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में 24 मई से 25 मई की सुबह तक कई जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने इसे लेकर बिहार के 21 जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलने के साथ-साथ मेघगर्जन और बारिश होने की बात कही है.
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि बिहार के कई जिलों मौसम का हाल बिगड़ सकता है. इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. दोनों दिन बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और अरवल जिले में मौसम ख़राब रहने की संभावना है. इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद के कई इलाकों में वज्रपात और मेघगर्जन की संभावना जताई है. इस दौरान इन जिलों में हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है.

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 3 मई को बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. राज्य के उत्तरी और पूर्वी जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है. मधुबनी, सीतामढ़ी और दरभंगा में आकाशीय बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं.
इसे भी पढ़ें: भागलपुर में भाजपा नेता ने जतायी हत्या की आशंका, ऑपरेशन सिंदूर पर फेसबुक पोस्ट किया तो मिली धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










