फाल्गुन पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, सुख-समृद्धि से भरा रहेगा घर

Updated:
विज्ञापन
Falgun Purnima 2026 Daan

दान की वस्तुएं

Falgun Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन दान करने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. ऐसे में ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने दान के प्रभाव को और बढ़ाने के लिए सभी 12 राशियों के लिए दान करने योग्य वस्तुओं का सुझाव दिया है.

विज्ञापन

Falgun Purnima 2026: साल 2026 में फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि दो दिन (2 और 3 मार्च) तक रहेगी. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. इस दिन विशेष रूप से श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान, पूजा-अर्चना, मंत्र जाप, हवन और दान-पुण्य करते हैं. मान्यता है कि इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों से पुण्य फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दूसरे दिन यानी 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल शुरू होने से पहले स्नान-ध्यान कर भगवान लक्ष्मी-नारायण की विधिवत पूजा करना शुभ रहेगा. इस दिन आप चाहें तो ग्रहण शुरू होने से पहले या समाप्त होने के बाद दान कर सकते हैं. धार्मिक विश्वास है कि इस दिन दान करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं.

फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ – 02 मार्च 2026, दिन सोमवार को सुबह 05:19 बजे से.
  • फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त – 03 मार्च 2026, दिन मंगलवार को सुबह 04:33 बजे तक.

चंद्र ग्रहण का समय

  • चंद्र ग्रहण प्रारंभ – चंद्र ग्रहण 03 मार्च को दोपहर 03:20 बजे से शुरू होगा.
  • चंद्र ग्रहण समाप्त – चंद्र ग्रहण शाम 06:46 बजे तक रहेगा. भारत में यह ग्रहण शाम 06:26 बजे से 06:46 बजे तक दिखाई देगा.

राशि अनुसार करें दान

  • मेष राशि – मेष राशि वाले जातक फाल्गुन पूर्णिमा पर अनार, रागी और गेहूं का दान करें.
  • वृषभ राशि – वृषभ राशि वाले जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चावल, आटा और नमक का दान करें.
  • मिथुन राशि – मिथुन राशि वाले जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साबुत मूंग और धनिया का दान करें.
  • कर्क राशि – फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चावल, शक्कर और नारियल का दान करना कर्क राशि वाले जातकों के लिए सबसे उत्तम रहेगा.
  • सिंह राशि – सिंह राशि वाले लोग फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सेब, गुड़ और मूंगफली का दान करें.
  • कन्या राशि – कन्या राशि वाले जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लोगों के बीच हरी सब्जियों का वितरण करें.
  • तुला राशि – फाल्गुन पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों के बीच सफेद रंग के वस्त्र दान करना तुला राशि वालों के लिए बेहद शुभ हो सकता है.
  • वृश्चिक राशि – फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लाल रंग के कपड़े और धन का दान वृश्चिक राशि वाले लोग कर सकते हैं.
  • धनु राशि – धनु राशि वाले जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मकई और बेसन के लड्डुओं का दान करें.
  • मकर राशि – मकर राशि वाले जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साबुत उड़द और सरसों के तेल का दान करें.
  • कुंभ राशि – फाल्गुन पूर्णिमा के दिन कुंभ राशि वालों के लिए काले तिल और नीले रंग के कपड़ों का दान करना बहुत ही शुभ रहेगा.
  • मीन राशि – मीन राशि वाले जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चने की दाल, बेसन और लड्डुओं का दान करें.

यह भी पढ़ें: Falgun Purnima 2026: इस दिन है फाल्गुन पूर्णिमा, नोट कर लें पूजा की सामग्री और विधि

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola