बिहार में अंतिम संस्कार से लौट रही महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत, एक की स्थिति गंभीर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Jul 2025 8:26 AM

विज्ञापन

Bihar News (सांकेतिक फोटो)

Bihar Accident News: दरभंगा में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अयूबनगर चौक के पास हुआ, जहां अंतिम संस्कार से लौट रहे लोग बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गए.

विज्ञापन

Bihar Accident News: बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अयूबनगर चौक के पास हुआ, जब एक बेकाबू ट्रक ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा में सवार दो महिलाओं और चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

अंतिम संस्कार से लौट रही थीं गोतनियां, ट्रक ने ले ली जान

मृतकों की पहचान अयूबनगर ठेका टोल निवासी संजिदा खातून (50), फिरोजा खातून (50) और ई-रिक्शा चालक विकास मंडल (30) के रूप में की गई है. घायल महिला नदीमा खातून (45) को सकरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ये महिलाएं आपस में गोतनी थीं और रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रही थीं.

ट्रक ने ई-रिक्शा को 100 मीटर तक घसीटा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दरभंगा से मधुबनी की ओर जा रहे ट्रक का अचानक चक्का फट गया. ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ई-रिक्शा में भिड़ गया और उसे करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.

स्थानीय निवासी मो. मुंतजिर ने बताया, “ट्रक ने डिवाइडर से टकराने के बाद चक्का फाड़ दिया, फिर ई-रिक्शा को रौंदते हुए काफी दूर तक घसीटता ले गया. एक महिला का पैर पूरी तरह कट चुका था, हालत बेहद वीभत्स थी.”

ससुराल जा रहा था चालक, रास्ते में मिल गई थी सवारी

मृत ई-रिक्शा चालक विकास मंडल अपने ससुराल पत्नी को लाने जा रहा था. परिजनों का कहना है कि संभवतः रास्ते में महिलाओं को देखकर उन्हें लिफ्ट दे दी थी. विकास के भतीजे अमन ने बताया, “बॉडी की हालत इतनी खराब थी कि देख भी नहीं पा रहे थे.”

मौके से फरार ट्रक चालक, पुलिस ने गाड़ियां जब्त की

घटना की जानकारी मिलते ही भालपट्टी और सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है. पुलिस ने ट्रक और ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष रवि चौधरी ने बताया कि ट्रक चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. गाड़ी कहां की है, इसका भी पता लगाया जा रहा है. इस भीषण हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है.

Also Read: सांसद उपेंद्र कुशवाहा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- राजनीति मत करो, हम छोड़ने वालों में से नहीं हैं…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन