Darbhanga News: बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव का मतदान आज

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:जिला बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव के मद्देनजर निर्वाची पदाधिकारी जितेंद्र नारायण झा ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. जिला बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव के मद्देनजर निर्वाची पदाधिकारी जितेंद्र नारायण झा ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है. 25 ऑफिस वियररों के चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रातः नौ बजे से लेकर अपराह्न पांच बजे तक मतदान होगा. चुनाव की पूर्व संध्या पर निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि 1746 मतदाताओं के लिए चार मतदान केंद्र बनाये गये हैं. एसोसिएशन भवन के पूर्वी बरामदा के दक्षिणी भाग में मतदान केंद्र सं. 01 पर मतदाता सूची के वर्णमाला ए से इ तक के 436 मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था है. पूर्वी बरामदा के उत्तरी भाग में केंद्र सं. 02 पर मतदाता सूची की वर्णमाला एफ से एम तक 441 मतदाता तथा अनुपूरक मतदाता सूची के 37 मतदाताओं के साथ केंद्र सं. 03 को पूर्वी बरामदा के निचले भाग में तथा मतदान केंद्र सं. 02 के पूरब में बनाया गया है. इस बूथ पर वर्णमाला एन से आर तक के 412 मतदाता मतदान करेंगे, वहीं मतदान केंद्र सं. 04 वकालतखाना के पूरब उत्तर भाग में एस्वेस्टस शेड में बनाया गया है, जहां वर्णमाला एस से जेड तक के 457 मतदाताओं के मतदान का प्रबंध है. झा ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए तीन मतपत्र बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन