Darbhanga News : आग लगने से एक्सिस बैंक का एटीएम जला
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कोतवाली थाना के बगल में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में गुरुवार की अहले सुबह आग लग गयी. आग लगने से एटीएम मशीन सहित उसमें रखे सभी समान जलकर राख हो गये.
विज्ञापन
दरभंगा.
कोतवाली थाना के बगल में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में गुरुवार की अहले सुबह आग लग गयी. आग लगने से एटीएम मशीन सहित उसमें रखे सभी समान जलकर राख हो गये. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी. अहले सुबह जब लोग मार्निग वॉक के लिए निकले, तो जल रहे एटीएम पर नजर पड़ी. इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. साथ ही इसकी सूचना अग्निशम विभाग व पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ी वहां पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. एक्सिस बैंक के एटीएम के बगल में एक दूसरे बैंक का एटीएम भी है. आग की लपटों ने उस एटीएम को भी अपनी जद में ले लिया. हालांकि अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंच जाने के कारण वहां अधिक नुकसान नहीं हुआ. एटीएम के अंदर रखे रुपये सुरक्षित है या नहीं यह पता नहीं चल सका है. कोतवाली थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बैंक के इंजीनियर लॉक खोलकर देखेंगे तब बताया जा सकता है कि रुपये जल गये या बचे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










