अष्टयाम लंगर व हवन कार्यक्रम संपन्न, शामिल हुए पूर्व मंत्री

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड परिसर में आयोजित अष्टयाम लंगर व हवन कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ.

विज्ञापन

सदर. दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड परिसर में आयोजित अष्टयाम लंगर व हवन कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ. मौके पर पूर्व केंद्रीय संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सह वर्तमान विधान परिषद सदस्य संजय पासवान उपस्थित थे. साथ ही प्रमोद सिंह व सतीश दास की भी उपस्थिति रही. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और हवन से हुई. इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि शांति और कल्याण की कामना की. अष्टयाम के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा. इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया. इसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया. चंदन जायसवाल सहित आयोजनकर्ताओं ने बताया कि लंगर का उद्देश्य सेवा, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है. वहीं संजय पासवान ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं. उन्होंने आयोजनकर्ताओं की सराहना की. कहा कि अष्टयाम, हवन और लंगर जैसे आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है बल्कि सामाजिक एकता भी सुदृढ़ होती है. उन्होंने क्षेत्र के विकास शांति और सद्भाव के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया. वहीं प्रमोद सिंह और सतीश दास ने भी आयोजन की प्रशंसा की. अंत में आयोजकों ने अतिथियों का अंग वस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन