ePaper

एनएच 27 पर कार पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने की पेपर रॉल लदे पिकअप की लूट

Updated at : 25 Aug 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच 27 पर कार पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने की पेपर रॉल लदे पिकअप की लूट

अपराधियों ने वाहन चालक को गाड़ी से उतारकर अपने कार में बैठा लिया एवं पिकअप लेकर फरार हो गए.

विज्ञापन

सदर. एनएच – 27 पर शिव गार्डेन रिसोर्स के निकट से शनिवार को रात्रि करीब 10 बजे कार सवार पांच से छह हथियारबंद अपराधियों ने पेपर रॉल (पत्ता बनाने वाला) लदे पिकअप वाहन लूटकर मुजफ्फरपुर की ओर भाग गये. अपराधियों ने वाहन चालक को गाड़ी से उतारकर अपने कार में बैठा लिया एवं पिकअप लेकर फरार हो गए. कुछ दूर जाकर चालक को सड़क किनारे उतार छोड़ दिया. इसके बाद गाड़ी मालिक सह चालक ने मब्बी थाना पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी. हालांकि रविवार देर शाम तक पुलिस के हाथ खाली ही थे. इसके उपरांत चालक सह गाड़ी मालिक मधुबनी जिले के लखनौर थाना स्थित बिजलीपुर निवासी महेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र पवन कुमार यादव ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज किया गया है. कहा गया है कि उस रात मुजफ्फरपुर से ही अपने पिकअप (बीआर 0 7जीबी- 9270) पर पेपर रॉल लेकर वापस घर लौट रहा था, इसी बीच फोरलेन पर कार पर सवार अपराधियों ने गाड़ी ओवरटेक कर रोक लिया. बताया गया है कि अपराधियों ने हथियार के बल पल गाड़ी से उतार लिया एवं अपने कार में बैठा लिया. इसके बाद अपराधी वाहन लेकर मुजफ्फरपुर की तरफ निकल गये. इस बावत मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जब से सूचना मिली है पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन