Darbhanga News: बरात लदी गाड़ी हादसे में एक और जख्मी ने तोड़ दिया दम

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:जख्मी हुए तीन लोगों में से एक की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान. असमा गांव से बरात जाने के क्रम पलटी गाड़ी में जख्मी हुए तीन लोगों में से एक की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गयी. इसके साथ ही उस हादसे में मृतकों की संख्या दो पहुंच गयी. जानकारी के अनुसार असमा निवासी सुखदेव पासवान के 57 वर्षीय पुत्र प्रकाश पासवान की मौत इलाज के दौरान हो गयी. प्रकाश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मंगलवार की देर शाम शव गांव पहुंचते ही रो-रोकर परिजनों का हाल बुरा था. ग्रामीण परिजनों का ढांढ़स बंधाने में जुटे थे. वहीं दो घायलों का इलाज अभी भी दरभंगा में चल रहा है. सनद रहे कि हादसे में एक वृद्ध बराती की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन