Darbhanga News: जोगियारा स्टेशन पर पहली बार रुकी अमृत भारत एक्सप्रेस

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 13 Sep 2025 9:45 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:दरभंगा से गोमतीनगर जाने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार को पहली बार जोगियारा स्टेशन पर रुकी.

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले. दरभंगा से गोमतीनगर जाने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार को पहली बार जोगियारा स्टेशन पर रुकी. उसके स्वागत के लिए मधुबनी के सांसद डॉ अशोक यादव लगभग सवा तीन बजे स्टेशन पर पहुंच चुके थे. ट्रेन अपने निर्धारित समय से 15 मिनट विलम्ब से तीन बजकर 49 मिनट पर जोगियारा स्टेशन पहुंची. स्टेशन पर सांसद डॉ अशोक यादव के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ताओं सहित आमजनों ने स्वागत किया. पहले दिन यह ट्रेन दो मिनट की जगह लगभग नौ मिनट तक जोगियारा स्टेशन पर रुकी. इसके बाद सांसद ने हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन