Darbhanga: नेता प्रतिपक्ष के काफिला के समक्ष एआईएमआईएम कार्यकर्त्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

बिहार अधिकार यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का काफिला बिरौल पहुंचा.

विज्ञापन

बिरौल. बिहार अधिकार यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का काफिला बिरौल पहुंचा. इस दौरान एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं का कहना था कि गठबंधन में उनकी पार्टी को भी शामिल किया जाये. इसी बीच एआईएमआईएम कार्यकर्ता अख्तर शहंशाह नेता प्रतिपक्ष के सामने विरोध करने लगे. स्थिति बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग भी किया, जिसमें अख्तर शहंशाह घायल हो गये. उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. तेजस्वी यादव का काफिला बिरौल में कहीं नहीं रुका. सीधे समस्तीपुर के लिए रवाना हो गये. इसे लेकर भी एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखी. कार्यकर्ताओं ने कुछ समय के लिए बिरौल-कुशेश्वरस्थान सड़क को जाम कर दिया. बाद में पुलिस की पहल पर सड़क जाम हटाया गया. अनुमंडलीय अस्पताल प्रभारी डॉ योगेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पैर में चोट लगी थी. प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे सुबह से तेजस्वी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वे पहुंचे भी तो बिना संवाद किए निकल गये. इससे नाराजगी और बढ़ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन