Darbhanga News: रंगदारी नहीं देने पर चाकू मारकर जख्मी करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: रंगदारी नहीं देने पर चाकू मारकर जख्मी करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Darbhanga News:आरोपित बतौर रंगदारी नकद रुपए की मांग करता था. नहीं देने पर मारपीट करने की धमकी दिया करता था.

विज्ञापन

Darbhanga News: कमतौल. रतनपुर निवासी उमाशंकर ठाकुर ने गांव के ही अरुण ठाकुर के पुत्र समीर ठाकुर उर्फ जौनी पर रंगदारी मांगने व नहीं देने पर चाकू से हमला का गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया है कि आरोपित बतौर रंगदारी नकद रुपए की मांग करता था. नहीं देने पर मारपीट करने की धमकी दिया करता था. 29 अगस्त की शाम करीब सात बजे खखन ठाकुर के घर समीप पहले से घात लगाए बैठा था. घर जाने के दौरान अचानक हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घर में घुसकर पत्नी के साथ भी मारपीट की. सबका इलाज डीएमसीएच में हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन