Darbhanga News: दुष्कर्म मामले के आरोपित ने पटना के कोतवाली थाना में किया सरेंडर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Oct 2024 11:00 PM
Darbhanga News:महिला स्टाफ से दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित विजय यादव के घर लहेरियासराय थाना की पुलिस गुरुवार को कुर्की जब्ती करने पहुंची थी.
Darbhanga News: दरभंगा. महिला स्टाफ से दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित विजय यादव के घर लहेरियासराय थाना की पुलिस गुरुवार को कुर्की जब्ती करने पहुंची थी. इसी दौरान विजय यादव ने कॉल कर तीन घंटे के अंदर सरेंडर करने की बात कही. विजय यादव ने कहा कि वह पटना में है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि पटना के किसी थाने में जाकर सरेंडर करें. थानाध्यक्ष के निर्देश पर विजय यादव ने पटना जिले के कोतवाली थाना में जाकर सरेंडर कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि कोतवाली थानाध्यक्ष सुरेंद्र से पुष्टि हो जाने के बाद कुर्की पर रोक लगा दी गयी. बताया कि विजय यादव को लाने के लिए यहां से टीम भेजी गयी है. बता दें कि एक पैथोलॉजी केंद्र पर एक महिला को नौकरी देने के बाद बाकरगंज स्थित एक मकान में पत्नी बनाकर विजय रखे हुए था. लगभग दो वर्षों तक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसको नौकरी से निकाल दिया. इस दौरान महिला दो बार गर्भवती हो गयी थी, जिसे गर्भपात करवा दिया गया था. महिला ने अयाची नगर के रहने वाले सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सनहपुर के संजीत कुमार व विजय यादव के साला चंदन कुमार पर विजय यादव को सहयोग करने का आरोप लगायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










