आज कालीपट्टी लगाकर शैक्षणिक कार्य करेंगे प्रारंभिक शिक्षक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2024 10:29 PM

विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिका कालीपट्टी लगाकर अपने-अपने विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य करेंगे.

विज्ञापन

दरभंगा. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिका कालीपट्टी लगाकर अपने-अपने विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य करेंगे. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार झा ने जिले के सभी कोटि के शिक्षक-शिक्षिकाओं यह अपील की है. कहा है कि राज्य सरकार की ओर से प्रारंभिक शिक्षकों एवं सभी कोटि के शिक्षकों के प्रति जिस तरह का तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है, विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा है, मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का विभिन्न तरीका अख्तियार किया जा रहा है, उसके विरोध में शिक्षक 24 मई को काली पट्टी लगाकर शैक्षणिक कार्य करेंगे. कहा है कि किसी भी परिस्थिति में शैक्षणिक कार्य संबंधी विभागीय निर्देश का उल्लंघन शिक्षकों की ओर से नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन