Darbhanga News: ससुराल में युवक ने गले में फंदा डाल कर ली खुदकुशी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के भिण्डुआ गांव में सोमवार को विगत एक महीने से ससुराल में रह रहे युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के भिण्डुआ गांव में सोमवार को विगत एक महीने से ससुराल में रह रहे युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक की पहचान जलई थाना के चतरिया गांव निवासी लाल बाबू राय के पुत्र विकास कुमार राय (25) के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. जानकारी के अनुसार विकास कुमार राय का विवाह एक वर्ष पूर्व कुशेश्वरस्थान थाना के भिण्डुआ निवासी प्रदीप राय की पुत्री चांदनी कुमारी से हुआ था. मृतक विगत एक महीने से अपने ससुराल में रह रहा था. वह मुंबई में काम करता था और एक माह पूर्व गांव आया था. तब से वह ससुराल भिण्डुआ में ही रह रहा था. सोमवार की दोपहर ससुराल के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त था. सूत्रों के अनुसार मृतक के पत्नी अपनी मां के साथ कुशेश्वरस्थान अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निकली थी. इसी दौरान मौका पाकर विकास कुमार ने घर के बड़ेरी में रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की जानकारी तब मिली जब मृतक के साली घर का दरवाजा बंद देखा. उसने कई बार दरवाजा खोलने को लेकर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर एसबेस्टस के दरार से झांक कर देखा तो विकास फंदे पर झूल रहा था. जीजा को फंदे पर झूलते हुए देख कर उसके चिल्लाने पर लोग जुटे और दरवाजा को तोड़ कर शव को फंदे से नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक किसी ने घटना को लेकर आवेदन नहीं दिया है. आवेदन पत्र प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन