Darbhanga news: बाबा कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga news:आस्था का केंद्र मिथिलांचल के बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वर धाम में नव वर्ष पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी.

विज्ञापन

Darbhanga news: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. आस्था का केंद्र मिथिलांचल के बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वर धाम में नव वर्ष पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी. श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना किये. इससे पहले शिवभवक्त शिवगंगा पोखर में पवित्र जल से स्नान किये. वहां से गजेंद्र नारायण सिंह धर्मशाला में बने बांस-बल्ले से घुमावदार रास्ते से महिला-पुरुष अलग-अलग लाइन में लगकर मंदिर परिसर पहुंचे. वहां चन्द्रकूप से जल भरने के बाद मंदिर की ओर निकले. इस दौरान शिवभक्त हर-हर महादेव, जय कुशेश्वरनाथ, ऊं नमः शिवाय के नारे लगा रहे थे. न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ शशांक राज, उपाध्यक्ष एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी कभी मंदिर परिसर तो कभी गर्भगृह में डटे दिखे. थानाध्यक्ष अंकित चौधरी मंदिर के मुख्य द्वार पर शिवभक्तों को गर्भगृह की ओर भेज रहे रहे थे. न्यास के सचिव गोपाल नारायण चौधरी, कोषाध्यक्ष कविता कुमारी, सदस्य मणिकांत झा, संतोष पोद्दार, विमल खां, शंकर चौपाल के अलावा पंडा समाज भी व्यवस्था में तत्पर दिखे.

देर शाम तक जारी रहा भक्तों के आने का सिलसिला

शिव मंदिर में नववर्ष पर गुरुवार को श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा. अहले सुबह चार बजे प्रधान पंडा के नेतृत्व में सरकारी पूजा सम्पन्न हुई. इसके बाद आमलोगों के लिए गर्भगृह का पट खोल दिया गया. पट खुलते ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा. भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुरुषों की कतार बाजार के मुख्य गेट तक लगी थी. महिलाओं की कतार पुरानी दुर्गा मंदिर व थाना तक थी. प्रशासनिक व्यवस्था से श्रद्धालुओं को पूजा करने में कोई परेशानी नहीं हुई. गर्भगृह सहित मंदिर परिसर में महिला-पुरुष पुलिस बल तैनात किये गये थे.

सीसीटीवी कैमरे से की जाती रही निगरानी

परिसर व मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे से व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाती रही. बड़े वाहनों के प्रवेश को लेकर जगह-जगह बांस-बल्ले से बैरियर लगा कर रोका गया. सभी चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात थे. पार्वती मंदिर के उत्तर भाग में मेडिकल कैम्प लगा था. मौके पर बीडीओ प्रभाशंकर मिश्र, सीओ गोपाल पासवान, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. इधर तिलकेश्वर, सलमगढ़ शिव मंदिर सहित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में लोगों ने नव वर्ष पर पूजा-अर्चना की. बच्चे व किशोरों ने विभिन्न स्थलों पर पिकनिक का आयोजन कर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन