दरभंगा में उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री 15 को करेंगे जनसभा

दरभंगा : भाजपा सरकार के केंद्र में तीन वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी की ओर से जिले में कई कार्यक्रम किये जाएंगे. इसके तहत 15 जून को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दरभंगा राज मैदान में दिन के दो बजे आम सभा को संबोधित करेंगे. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के अवसर पर यूपी […]
दरभंगा : भाजपा सरकार के केंद्र में तीन वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी की ओर से जिले में कई कार्यक्रम किये जाएंगे. इसके तहत 15 जून को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दरभंगा राज मैदान में दिन के दो बजे आम सभा को संबोधित करेंगे.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के अवसर पर यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा 10 जून को एवं सांसद अश्विनी चौबे इसी मैदान में 11 जुलाई को आम सभा को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को जिला भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष हरि सैहनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस बैठक में प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी द्वारा आगामी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई.
बैठक में मिथिलांचल की बेटी नैंसी झा एवं सीमा देवी की हत्या की निंदा की गयी. प्रशासन के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि पुलिस बेलगाम हो गई है. कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज राज्य के अंदर नहीं है. नगर विधायक संजय सरावगी एवं विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने महादलित सोनी देवी की नृशंस हत्या की निंदा की. बैठक में संजीव शाह, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, राजेश रंजन, अमलेश झा, संतोष पोद्धार, संजीव गुप्ता, अभय झा, सुजीत मल्लिक, वीरु पासवान ने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




