लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन कल से

Published at :07 May 2017 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
लाइसेंसी शस्त्रों का  सत्यापन कल से

दरभंगा : नगर निगम के सभी शस्त्र लाइसेंसधािरयों के शस्त्र का सत्यापन आठ से 13 मई तक किया जाएगा. डीपीआरओ कन्हैया कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपने-अपने शस्त्र का भौतिक सत्यापन निर्धारित स्थान पर प्राधिकृत पदाधिकारी से करवाना आवश्यक होगा. ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. […]

विज्ञापन
दरभंगा : नगर निगम के सभी शस्त्र लाइसेंसधािरयों के शस्त्र का सत्यापन आठ से 13 मई तक किया जाएगा. डीपीआरओ कन्हैया कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपने-अपने शस्त्र का भौतिक सत्यापन निर्धारित स्थान पर प्राधिकृत पदाधिकारी से करवाना आवश्यक होगा. ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. कुमारी कीर्ति, कार्यपालक दंडािधकारी सदर, दरभंगा नगर थाना में, सीओ, बहादुरपुर लहेरियासराय थाना में, बीडीओ सदर, विश्वविद्यालय थाना में, सीओ सदर, सदर थाना में, बहादुरपुर के बीडीओ बहादुरपुर थाना में शस्त्रों का सत्यापन करेंगे.
स्थायी आधार केंद्रों का किया जायेगा प्रचार
खंडों में अवस्थित स्थायी आधार केन्द्र की जानकारी अधिकाधिक लोगों तक पहुंचे इसके लिए प्रचार-प्रसार करने को कहा गया. इसके लिए सभी बीडीओ से कहा गया कि वे जन प्रतिनिधि के साथ बैठक करेंगे. सामाजिक सुरक्षा अन्तर्गत पेंशन योजना की समीक्षा की गई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन