आठ व नौ को तेज हवा के साथ होगी बारिश

Published at :06 May 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
आठ व नौ को तेज हवा के साथ होगी बारिश

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर के 10 मई तक के जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आठ से नौ मई के आसपास तराई जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है. मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पश्चिमी व पूर्वी चंपारण जिलों में […]

विज्ञापन

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर के 10 मई तक के जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आठ से नौ मई के आसपास तराई जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है. मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पश्चिमी व पूर्वी चंपारण जिलों में अनेक स्थानों पर पांच से 10 मिमी वर्षा हो सकती है. वहीं मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, बेगुसराय, वैशाली व समस्तीपुर जिलों में इस अवधि में हल्की वर्षा हो सकती है.

वर्षा के समय हवा की रफ्तार तेज रहेगी. इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. औसतन आठ से 15 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है. यह जानकारी नोडल पदाधिकारी ए सतार ने दी है.

दरभंगा, मधुबनी सीतामढ़ी, पश्चिमी व पूर्वी चंपारण में होगी बारिश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन