344 उम्मीदवार निगम चुनाव में आजमायेंगे अपना भाग्य

Published at :03 May 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
344 उम्मीदवार निगम चुनाव में आजमायेंगे अपना भाग्य

दरभंगा : निगम चुनाव में विभिन्न वार्ड से आठ उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली. वार्ड नंबर एक 48 तक के 344 उम्मीदवार अब मैदान में रह गए हैं. इनके भाग्य का फैसला 21 मई को होगा. सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न तीन मई को आवंटित किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए प्रेक्षक राम […]

विज्ञापन

दरभंगा : निगम चुनाव में विभिन्न वार्ड से आठ उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली. वार्ड नंबर एक 48 तक के 344 उम्मीदवार अब मैदान में रह गए हैं. इनके भाग्य का फैसला 21 मई को होगा. सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न तीन मई को आवंटित किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए प्रेक्षक राम विलास पासवान व खुर्शीद आलम ने बताया कि वार्ड नंबर 11 से कांति देवी, 14 से सरिता देवी, 18 से अनिल कुमार, 24 से मेराज अशरफ, वीरेंद्र कुमार, 28 से नगमा परवीन,

31 से मो. असलम, 45 से नीरज कुमार महतो ने नाम वापस ले लिया. इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा प्रमंडल एवं राज्य निर्वाचन सचिव को भी भेज दी गयी है. 396 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था. इसमें वार्ड नंबर 47 से मंजू देवी को निर्विरोध घोषित किया जाएगा. तीन उम्मीदवारों का नामांकन विभिन्न कारणों से रद्द किया गया. आठ उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस लिया है. अब 344 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं. इनमें महिला उम्मीदवार 175 तथा पुरुष उम्मीदवार 169 हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन