202 बोतल शराब बरामद कारोबारी पकड़ा गया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

हड़कंप. 17 कार्टन शराब जब्त, शराब पीते चार गिरफ्तार दूसरा फरार, पुलिस कर रही छापेमारी चार लोगों को शराब पीते हुए दबोचा गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई सिंहवाड़ा : पुलिस ने 17 कार्टन शराब के साथ जहां एक को दबोचा, वहीं दूसरा फरार हो गया. इस क्रम में पुलिस ने चार लोगों को […]
विज्ञापन
हड़कंप. 17 कार्टन शराब जब्त, शराब पीते चार गिरफ्तार
दूसरा फरार, पुलिस
कर रही छापेमारी
चार लोगों को शराब पीते हुए दबोचा
गुप्त सूचना पर पुलिस
ने की कार्रवाई
सिंहवाड़ा : पुलिस ने 17 कार्टन शराब के साथ जहां एक को दबोचा, वहीं दूसरा फरार हो गया. इस क्रम में पुलिस ने चार लोगों को शराब पीते हुए गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा, एसआइ नागेन्द्र लाल दास एवं पवन कुमार सिंह द्वारा गुप्त सूचना पर की गयी छापेमारी में कटका गांव से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया.
रविवार की रात किसी ने गुप्त सूचना दी कि कटका निवासी शराब कारोबारी नवीन कुंवर द्वारा शराब बेची जा रही है. पुलिस ने दिल्ली निर्मित शराब उसके मवेशी घर से बरामद कर कारोबारी नवीन को धर दबोचा. इसके बाद नवीन की निशानदेही पर कटका के ही नीरज कुंवर के घर से 15 कार्टन शराब बरामद किया. इस तरह कुल 202 बोतल शराब बरामद किया गया. वहीं नीरज कुंवर मौके से फरार हो गया.
वहीं नीरज कुंवर के बहनोई कलिगांव निवासी अजय कुमार झा, रामपुरा पंचायत के हनुमाननगर निवासी दिलीप कुमार ठाकुर उर्फ मुन्ना ठाकुर, कमतौल के सरोज ठाकुर एवं रतनपुर के सतीश कुमार ठाकुर को शराब पीते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. सभी को डीएमसीएच ले जाकर रक्त जांच करायी, जहां अल्कोहल की पुष्टि हुई.
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि शराब गिरोह का किंगपिन फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं इस तरह की कार्रवाई से पियक्करों एवं शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




