देसी शराब बनाने की भट्ठी ध्वस्त, दो गिरफ्तार

बहेड़ी : पुलिस ने आमता गांव में छपेमारी कर दो घर से देसी शराब बनाने का उपकरण एवं 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की. इस मामले में पुलिस ने कारोबारी सूरज सदा एवं सुंदरेश्वर महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया. बताया जाता है कि गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में […]
बहेड़ी : पुलिस ने आमता गांव में छपेमारी कर दो घर से देसी शराब बनाने का उपकरण एवं 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की. इस मामले में पुलिस ने कारोबारी सूरज सदा एवं सुंदरेश्वर महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया. बताया जाता है कि गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गयी छपेमारी में दोनों के घर से महुआ एवं गुरकी से देसी शराब बनाने की भट्ठी एवं 20 लीटर कच्ची शराब के साथ इसे बनाने में उपयोग के दो दर्जन उपकरण बरामद किए गये. मामले में दोनों के विरुद्ध कांड संख्या 67/ 17 अंकित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




