युवाओं को दी गयी योजना की जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन

कुशल युवा केंद्र का उद्घाटन हायाघाट : बिहार कौशल विकास मिशन के द्वारा मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में कुशल युवा केंद्र का उद्घाटन किया गया. प्रमुख बेबी देवी, बीडीओ प्रेम कुमार व सीओ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर केंद्र का उद्घाटन किया. बीडीओ श्री कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते […]
विज्ञापन
कुशल युवा केंद्र का उद्घाटन
हायाघाट : बिहार कौशल विकास मिशन के द्वारा मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में कुशल युवा केंद्र का उद्घाटन किया गया. प्रमुख बेबी देवी, बीडीओ प्रेम कुमार व सीओ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर केंद्र का उद्घाटन किया.
बीडीओ श्री कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत इस केंद्र की स्थापना की गयी है. यहां के छात्रों को कंप्यूटर व अंग्रेजी में सुलभ बातचीत की जानकारी दी जायेगी. संस्था के सीनियर मैनेजर शम्भु शरण ने बताया कि स्वयं सहायता भत्ता में 69 छात्र व कुशल युवा कार्यक्रम में 11 छात्रों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. मौके पर सेंटर कोऑर्डिनेटर अमरेंद्र कुमार पासवान, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे.
एचएम गये गुरुगोष्ठी में, स्कूल में ताला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




