टेक्नीशियन के पक्ष में आये विभागाध्यक्ष

दरभंगा : प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरित किये गये डीएमसीएच के रेडियोलॉजी विभाग के एक्स-रे टेक्नीशियन व कर्मचारी नेता अनिल कुमार सिन्हा के पक्ष में विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन खड़े हो गये हैं. उन्होंने प्राचार्य डॉ. आरके सिन्हा को पत्र लिखकर कहा है कि श्री सिन्हा के स्थानांतरण से विभाग के काम-काज पर बुरा असर पड़ेगा. […]
दरभंगा : प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरित किये गये डीएमसीएच के रेडियोलॉजी विभाग के एक्स-रे टेक्नीशियन व कर्मचारी नेता अनिल कुमार सिन्हा के पक्ष में विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन खड़े हो गये हैं. उन्होंने प्राचार्य डॉ. आरके सिन्हा को पत्र लिखकर कहा है कि श्री सिन्हा के स्थानांतरण से विभाग के काम-काज पर बुरा असर पड़ेगा. इधर प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने विभागाध्यक्ष के पत्र को प्रधान सचिव को अग्रसारित कर दिया है. इसमें प्राचार्य ने भी लिखा है कि डीएमसीएच में पहले से ही एक्स-रे टेक्नेशियन के पद रिक्त हैं. अनिल सिन्हा के तबादले से काम-काज पर और बुरा असर पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




