झांसा देकर निकाले 2.57 लाख रुपये

Published at :18 Apr 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
झांसा देकर निकाले 2.57 लाख रुपये

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दोनार निवासी रजनीश गोस्वामी के बैंक खातों से साइबर अपराधी ने झांसा देकर 2.57 लाख रुपये निकाल लिये. श्री गोस्वामी को इसका आभास तब लगा जब साइबर अपराधी उनसे 11 अप्रैल से लगातार सोमवार तक बात करता रहा. साथ ही मोबाइल पर बैंक से पैसे निकाले जाने की मैसेज […]

विज्ञापन

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दोनार निवासी रजनीश गोस्वामी के बैंक खातों से साइबर अपराधी ने झांसा देकर 2.57 लाख रुपये निकाल लिये. श्री गोस्वामी को इसका आभास तब लगा जब साइबर अपराधी उनसे 11 अप्रैल से लगातार सोमवार तक बात करता रहा. साथ ही मोबाइल पर बैंक से पैसे निकाले जाने की मैसेज को डिलीट करने को कहा. इसके बाद गोस्वामी के होश उड़ गये. वह भागे-भागे बैंक जाकर अपना और पत्नी सोनी गोस्वामी का अकाउंट लॉक कराया.

साथ ही इस संबंध में लहेरियासराय थाना को आवेदन दिया. गोस्वामी ने बताया कि साइबर अपराधी का सबसे पहले 11 अप्रैल को फोन आया कि आपका और आपके पत्नी का सभी बैंक अकाउंट लॉक होने वाला है. अकाउंट लॉक होने के बाद उसे खुलवाने में काफी परेशानी होगी. इसके लिये वह तुरंत अपना सभी बैंक अकाउंट का एटीएम नंबर और पासवर्ड दें.

झांसे में आकर गोस्वामी ने अपना और पत्नी का इलाहाबाद बैंक और एसबीआई दोनार शाखा के बैंक अकाउंट के एटीएम नंबर और पासवर्ड दे दिया. इसके बाद साइबर अपराधी ने धीरे-धीरे रजनीश गोस्वामी के इलाहाबाद बैंक अकाउंट से 52 हजार रुपये और एसबीआई दोनार शाखा अकाउंट से दो लाख चार हजार नौ सौ तिरासी रुपये निकाल लिये.
11 अप्रैल से बैंक से सभी निकासी के बाद रजनीश के मोबाइल पर मैसेज आ रहे थे. लेकिन साइबर अपराधी झांसा देने के लिये हरेक निकासी के बाद रजनीश को फोन कर कहता था कि आपके मोबाइल पर जो मैसेज जा रहे हैं वह मैसेज बॉक्स की गड़बड़ी के कारण जा रहा है. इसे जल्द ही ठीक कर दिया गया. इस बीच सोमवार को साइबर अपराधी ने फोन कर कहा कि अब आपका मैसेज बॉक्स ठीक हो गया है. पिछले सभी मैसेज को डिलीट कर दें. इसके बाद रजनीश को शंका हुआ. उसने बैंक से संपर्क किया और थाने को इसकी जानकारी दी. लहेरियासराय थाना पुलिस द्वारा बताया गया कि सबसे पहले अपने सभी अकाउंट को लॉक करायें. तब जाकर रजनीश को समझ आया कि वह लुट गया है. साइबर अपराधियों ने उसे 2.57 लाख रुपये का चूना लगाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन