लाठीचार्ज के विरोध में फूंका पुतला

Published at :18 Apr 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
लाठीचार्ज के विरोध में फूंका पुतला

दरभंगा : भाजपा की नगर इकाई ने बेनीपुर के हावीभौआड़ में पुलिस प्रशासन की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में सोमवार को मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन का पुतला फूंका. नगर अध्यक्ष प्रमोद शरण साहु के नेतृत्व में आयकर चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे लगाये. पुतला दहन कार्यक्रम में महापौर गौड़ी […]

विज्ञापन

दरभंगा : भाजपा की नगर इकाई ने बेनीपुर के हावीभौआड़ में पुलिस प्रशासन की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में सोमवार को मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन का पुतला फूंका. नगर अध्यक्ष प्रमोद शरण साहु के नेतृत्व में आयकर चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे लगाये. पुतला दहन कार्यक्रम में महापौर गौड़ी पासवान, नगर विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, जिलाध्यक्ष हरि सहनी, पूर्व विधायक मिश्री लाल यादव ने प्रशासन की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की तीखे स्वर में निंदा की.

मौके पर पूर्व अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, नगर अध्यक्ष विकास चौधरी, डॉ ब्रज मोहन मिश्र, डॉ आइसी वर्मा, रेखा झा, उमेश चौधरी, धर्मशीला गुप्ता, डॉ अनिल चौधरी, प्रो रंगनाथ ठाकुर, संतोष पोद्दार, सतीश साह, मीना झा, अंजनी साहनी, अंजनी निषाद, मुन्नी खातून, रमेश झा, विनीत कुमार, नगर महामंत्री संतोष पोद्दार, हेमंत झा, लक्ष्मण झुनझुनवाला, डॉ चंद्रमणि झा, सुजीत मल्लिक, रामचंद्र प्रसाद, कृपा शंकर मिश्र, विनोद बिहारी, डॉ मुरारी मोहन झा, राजू तिवारी, भरत साहनी, विनोद कुमार झा, सुरेश शर्मा, चंद्रशेखर झा उर्फ बूढ़ा भाई, ज्योतिकृष्ण झा लवली आदि ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई व निर्दोष की गिरफ्तारी का विरोध किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन