Bihar : दरभंगा में पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस, स्थिति नियंत्रण में

Published at :16 Apr 2017 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar : दरभंगा में पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस, स्थिति नियंत्रण में

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में बेनीपुर स्थित हाबी भौआर गांव में चौक पर आज सुबह जुलूस उठाने के नाम पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प की सूचना है. इस दौरान पुलिसद्वारा भीड़ को तीतर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे जाने कीखबर है. मौके पर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, […]

विज्ञापन

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में बेनीपुर स्थित हाबी भौआर गांव में चौक पर आज सुबह जुलूस उठाने के नाम पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प की सूचना है. इस दौरान पुलिसद्वारा भीड़ को तीतर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे जाने कीखबर है. मौके पर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी सत्यवीर सिंह, विधायक गोपालजी ठाकुर, प्रमुख मनोज मिश्र मौजूद हैं. स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में होने की जानकारी मिल रही है. घटना के बाद से गांव में तनावकामाहौल है.

दरअसल, शनिवार को नवाह यज्ञ की समाप्ति के बाद प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी थी. जहां दो गुटों में झड़प और मारपीट में कई करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हुए थे. जिसके बाद शोभा यात्रा बाधित हो गया था. ग्रामीण रविवार को इसे पूरा करने की तैयारी में लगे थे. दोनों पक्ष के लोगों के बीच बातचीत का शांतिपूर्ण हल निकालने को मशक्कत चल रहा था.

इसी बीच आज सुबह चौक पर काफी संख्या में लोग जमा होने लगे. भीड़ को तीतर बितर करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस छोड़े जाने की खबर है. वरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर मामले का हल निकालने के प्रयास में जुटे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन