निगम चुनाव को ले 19 से दाखिल होगा नामांकन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2017 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

उम्मीदवारों की मदद को हेल्प डेस्क का हुआ गठन भीड़ नियंत्रण को हो रही बैरिकेडिंग दरभंगा : नगर पालिका आम निर्वाचन के नामांकन 19 अप्रैल से होगा. इसकी तैयारी को लेकर डीडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी विवेकानंद झा की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षात्मक बैठक हुई. डीडीसी श्री झा ने बताया कि विकास भवन में हेल्प […]
विज्ञापन
उम्मीदवारों की मदद को हेल्प डेस्क का हुआ गठन
भीड़ नियंत्रण को हो रही बैरिकेडिंग
दरभंगा : नगर पालिका आम निर्वाचन के नामांकन 19 अप्रैल से होगा. इसकी तैयारी को लेकर डीडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी विवेकानंद झा की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षात्मक बैठक हुई. डीडीसी श्री झा ने बताया कि विकास भवन में हेल्प डेस्क का गठन किया गया है, ताकि नामांकन कार्य में अभ्यर्थियों की मदद की जा सके.
उन्होंने कहा कि बहुत से अभ्यर्थी ऐसे होंगे जो पहली बार अपनी उम्मीदवारी प्रदर्शित करेंगे. हेल्प डेस्क गठन के संबंध में उन्होंने जानकारी दी कि 11 पदाधिकारी एवं कर्मियों तथा शिक्षकों की टीम बनायी गयी है. इसमें बीडीओ सदर गंगासागर प्रसाद सिंह, सदर बीएओ विमलेश कुमार, गौड़ाबौराम उमवि गौड़ा मानसिंह शिक्षक कमरुज्जमा, बहेड़ा उमवि पुस्तकालयाध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रखंड सांख्यिकी सदर मनींद्र कुमार, बहादुरपुर पंचायत सचिव जितेंद्र सहनी,
सुरेश झा, कुशेश्वरस्थान पूर्वी उमवि शिक्षक कामेश्वर मंडल हेल्प डेस्क के संचालनकर्ता बनाये गये हैं. आगामी चुनाव को लेकर कई जगह बैरिकेडिंग का कार्य चल रहा है. ताकि नामांकन स्थल से उम्मीदवारों के समर्थकों के हुजूम को दूर रखा जा सके. इसके लिए कई दंडाधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं. बैठक में एमजीडब्ल्यूओ वसीम अहमद, डीआरडीए निदेशक सुरेश झा, डीएसओ रामबाबू, बहादुरपुर बीडीओ अविनाश कुमार, आत्मा कृषि निदेशक पूर्णेंदुनाथ झा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




