सुनील की मौत से मेहसाजान में मातम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2017 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

घटना. हादसे में सीतामढ़ी के हवलदार की मौत बेटे से कहा था शनिवार को आऊंगा घर मां के बाद पिता का भी सिर से उठ गया साया मैट्रिक व इंटर में पढ़ते हैं सूर्या व मुरारी केवटी : मेहसाजान गांव निवासी सह बिहार पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत 55 वर्षीय उमेश मिश्र की […]
विज्ञापन
घटना. हादसे में सीतामढ़ी के हवलदार की मौत
बेटे से कहा था शनिवार को आऊंगा घर
मां के बाद पिता का भी सिर से उठ गया साया
मैट्रिक व इंटर में पढ़ते हैं सूर्या व मुरारी
केवटी : मेहसाजान गांव निवासी सह बिहार पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत 55 वर्षीय उमेश मिश्र की दर्दनाक मौत सड़क दुर्घटना में शनिवार को सीतामढ़ी में हो गयी. उमेश शनिवार को घर आने वाले थे लेकिन उनकी लाश यहां पहुंची. इससे पूर्व देर रात हुई घटना की सुबह में जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया. उमेश की पत्नी मुन्नी देवी की काफी पहले मौत हो चुकी है. परिवार में तीन पुत्र तथा एक पुत्री है. पुत्री की शादी हो गयी है. तीन पुत्रों में मोहन मिश्र, मुरारी मिश्र, सूर्या मिश्र है. मोहन मिश्र घर पर ही ऑटो चलाता है. वहीं मुरारी मिश्र 11वीं तथा सूर्या मिश्र मैट्रिक का छात्र है. मृतक तीन भाई थे,
जिनमें जगदीश मिश्र की मौत पहले ही हो चुकी है. मझले भाई सुरेश मिश्र बीएमपी में कार्यरत हैं. उमेश मिश्र सबसे छोटे भाई थे. सीतामढी पुलिस देर शाम उमेश मिश्र का शव लेकर गांव पहुंची. शव पहुंचते ही शहीद उमेश मिश्र अमर रहे के नारा से गांव गूंज उठा. लोग शहीद का दर्शन करने के लिए बेताब दिखे. शव के दरवाजा पर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से वातावरण गमगीन हो गया. मृतक की बहन शशिकला देवी, पुत्रवधु लक्ष्मी देवी विलाप कर रो रही थी.
इन्हें चुप करने की कोशिश करने वाले खुद अपना आंसू नहीं रोक पा रहे थे. मृतक के चाचा काशीनाथ मिश्रा भगवान को कोसते हुई कह रहे थे कि जिसे गोद में खिलाया वह छोड़कर चला गया. उमेश ने सबसे छोटे पुत्र को शनिवार को घर आने की बात चार दिन पूर्व बतायी थी. पढ़ाई का खर्च देने के बदले पिता का शव पहुंचते ही सूर्या चित्कार कर उठा. परिजनों को तत्काल पुलिस ने 30 हजार रूपया दिया है. देर रात मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया. मुखाग्नि बड़े पुत्र मोहन मिश्र ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




