कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

दरभंगा : राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के निर्णय के आलोक में शनिवार को जिले के राजस्व कर्मचारियों ने प्रधान सचिव को मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा. कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अरूण कुमार ने कहा कि राजस्व ग्रामों की जमाबंदी के कंप्यूटरीकृत सही-सही नहीं हो सकने की बात रखते हुए खतियान की […]
दरभंगा : राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के निर्णय के आलोक में शनिवार को जिले के राजस्व कर्मचारियों ने प्रधान सचिव को मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा. कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अरूण कुमार ने कहा कि राजस्व ग्रामों की जमाबंदी के कंप्यूटरीकृत सही-सही नहीं हो सकने की बात रखते हुए खतियान की जर्जर स्थिति को रेखांकित किया.
जिला मंत्री अरविंद कुमार ने कहा कि जिस काम को चकबंदी विभाग व सर्वे विभाग द्वारा नहीं किया जा सका उसे अकेले राजस्व कर्मचारी जो कि कई हल्कों के प्रभार में हैं, कैसे कर सकते हैं. मौके पर ईशा खां, आमोद कुमार सिंह, अश्विनी झा, ताराकांत पाठक, सुधीर चंद्र सुमन, विनय ठाकुर, महेश प्रसाद महतो, शिवकुमार ठाकुर, अजयकांत लाल दास आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




