रिटायर्ड सैनिक की पिटाई की होगी जांच
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : एसबीआइ की दरभंगा शाखा में 10 अप्रैल को एक सेवानिवृत्त सैनिक की शाखा में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा बेरहमी से पिटाई मामले को एसएसपी सत्यवीर सिंह ने गंभीरता से लेते हुये जांच के आदेश दिये हैं. एसएसपी ने बताया कि जांच के बाद दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी. बता दें […]
विज्ञापन
दरभंगा : एसबीआइ की दरभंगा शाखा में 10 अप्रैल को एक सेवानिवृत्त सैनिक की शाखा में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा बेरहमी से पिटाई मामले को एसएसपी सत्यवीर सिंह ने गंभीरता से लेते हुये जांच के आदेश दिये हैं.
एसएसपी ने बताया कि जांच के बाद दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी. बता दें कि विशनपुर थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी निवासी व बिहार रेजीमेंट सैनिक के सेवानिवृत्त सैनिक हवलदार विपिन कुमार सिंह के साथ 10 अप्रैल को एसबीआई की दरभंगा शाखा में तैनात पुलिस कर्मियों ने गार्ड रूम में ले जाकर डंडे व राइफल के कुंदे से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. इस दौरान उनके पॉकेट से 25 हजार रुपये, घड़ी व सोने का चैन छीन लिया. इस संबंध में घायल सेवानिवृत्त सैनिक श्री सिंह ने मंगलवार को एसएसपी सत्यवीर सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगायी थी. एसएसपी को दिये आवेदन में उन्होंने कहा था कि एसबीआई की दरभंगा शाखा में वह 10 अप्रैल को पैसे निकालने गया था.
इसी बीच एक पुलिसकर्मी उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर उसने राइफल तान दी. फिर पिटाई करते हुए अन्य सहयोगियों के सहयोग से घसीटते हुये गार्ड रूम में ले गया.
जहां डंडे और राइफल के कुंदे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों ने घसीटते हुये लहेरियासराय थाना भी ले गये. थानाध्यक्ष ने पहचान पत्र देखने के बाद घर जाने की प्रार्थना की. उसने शरीर पर पिटाई के निशान दिखाते हुए एसएसपी को कहा था कि आखिर मेरा कसूर क्या है जो मुझे इस तरह से पीटा गया. सेवानिवृत्त सैनिक ने एसएसपी से दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध विभागीय एवं अनुशासनिक कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद एसएसपी ने मामले के जांच के आदेश दे दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




