आंबेडकर के मार्ग पर बढ़ रही केंद्र सरकार

Published at :15 Apr 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
आंबेडकर के मार्ग पर बढ़ रही केंद्र सरकार

दरभंगा : भाजपा जनता पार्टी जिला की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर की 126 वीं जयंती सिनुआर गोपाल के मधुबन महादलित टोला पर जिलाध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में उल्लास के साथ मनाया गया. इसमें विधायक संजय सरावगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य करते हुए आंबेडकर के बताये […]

विज्ञापन
दरभंगा : भाजपा जनता पार्टी जिला की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर की 126 वीं जयंती सिनुआर गोपाल के मधुबन महादलित टोला पर जिलाध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में उल्लास के साथ मनाया गया. इसमें विधायक संजय सरावगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य करते हुए आंबेडकर के बताये मार्ग पर चल रही है. डॉ आंबेडकर दलित, पीड़ित, वंचित एवं महिलाओं के उत्थान की बात करते रहे. उन्होंने कहा महिलाओं की प्रगति राष्ट्र की प्रगति का माध्यम है. उन्होंने धारा 370 का विरोध किया एवं अशोक चक्र उन्ही के प्रयत्न के कारण है.
उन्होंने कहा था कि ईमानदार सरकार को 10 वर्ष पर नोटबंदी करनी चाहिये. शिक्षित बनों, संगठित हों, संघर्ष करो. मौके पर बच्चों एवं दलितों को सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों के उत्थान के हिमायती थे. आज के कार्यक्रम के द्वारा सच्चे अर्थों में अस्पृश्यों के आत्म सम्मान की लौ जलाने का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर हो रहा है. डॉ आंबेडकर का यह दृढ़ निश्चय था कि यह असमान सामाजिक व्यवस्था बदली जानी चाहिये तथा अस्पृश्यों को उनके मानव अधिकार वापस चाहिये. सभी लोग जन्म से ही समान हैं. संचालन जिला मीडिया प्रभारी अमलेश कुमार झा एवं धन्यवाद ज्ञापन संतोष पासवान द्वारा किया गया.
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेकानंद पासवान, मुरारी मोहन झा, राजेश रंजन, राजू सिंह, फकीरा पासवान, किशोरी पासवान, राम जतन राय, सुशील राम, सुजीव गुप्ता, जितेंद्र झा, वीरु पासवान, जागेश्वर सहनी, प्रभुनाथ कुंवर, रामाशंकर ठाकुर, सतेंद्र झा के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
इधर राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा की ओर से दस्तावेज नवीस संघ भवन लहेरियासराय में आंबेडकर की जयंती पर राज्य महासंघ के निर्देशानुसार सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला महासंघ के अध्यक्ष फकीरा पासवान ने की. इस अवसर पर राज्य महासंघ के उपाध्यक्ष सह राज्याध्यक्ष बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अरुण कुमार ओझा, बिंदु कुमारी, रसाज्य संयुक्त मंत्री, महासंघ सह संयोजिका, महिला उपसमिति, महासंघ संजीव कुमार ठाकुर, प्रमंडलीय मंत्री, महासंघ दरभंगा, राम कुमार झा, राज्य संयुक्त मंत्री महासंघ सह जिला मंत्री, महासंघ समस्तीपुर तथा फूल कुमार झा, सहायक महासचिव, महासचिव सह जिला मंत्री, महासंघ दरभंगा भी उपस्थित थे.
उधर भाजपा बहादुरपुर मंडल के डरहार पंचायत गोविंदपुर में बूथ अध्यक्ष रामउदित चौधरी के निवास पर आंबेडकर जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद ठाकुर ने की. कार्यक्रम में उमेश चौधरी, मुकुंद चौधरी, पूर्व सरपंच घनश्याम चौधरी, पंकज चौधरी, उमेश बैठा अमित झा, कृष्णमोहन चौधरी, असेश्वर पासवान, लक्ष्मण मुखिया, राजेश झा, विनय दास, राजा चौधरी, राधाकृष्ण झा, रुद्रकांत झा, गुड्डू चौधरी, किशोरी पासवान, जगदीश महतो उपस्थित थे. वहीं भाजपा वार्ड 11 के अध्यक्ष संतोष कुमार राज की अध्यक्षता में लालबाग स्थित दलित बस्ती में आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. मौके पर बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल का वितरण किया गया.
साथ ही आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में मनोज महतो, लखन राम, जयलाल साह, विजय कुमार चौबे, संजय मंडल, बबलू ठाकुर, अविनाश दास, राज कुमार मिश्र, विकास कुमार मंडल, आकाश कुमार, आशा भारती, इंदु देवी, मीरा देवी, मालती देवी, किरण देवी आदि मौजूद थी. इधर दरभंगा सेंट्रल स्कूल बंगलागढ़ के छात्रावास परिसर में आंबेडकर जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. विनोद विनीत, इतिहास विभाग, महात्मा गांधी कॉलेज दरभंगा एवं विशिष्ट अतिथि बालकृष्ण झा स्वतंत्रता सेनानी ने बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
श्री विनीत ने कहा कि बाबा साहब ने देश को एक नयी दिशा प्रदान की. वहीं श्री झा ने कहा कि वे हमेशा संघर्षशील रहकर लोगों को निरंतन कर्त्तव्य करने की सीख प्रदान करते रहे. स्वागत एके कश्यप ने किया. कार्यक्रम का संचालन छात्र आयुष्मान कश्यप एवं धन्यवाद ज्ञापन कैलाश शर्मा ने किया. इधर जिला लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से एमएमटीएम कॉलेज में डॉ आंबेडकर की जयंती मनायी लोजपा के जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा की अध्यक्षता में मनायी गयी.
मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश से आये जिला प्रभारी मिथिलेश निषाद ने कहा कि शिक्षित होकर संगठन को मजबूत बनावे तथा संघर्ष करें ताकि आंबेडकर के सपनों को साकार किया जा सके. इसके अलावा उन्होंने संगठन को मजबूत करने के उपाय पर विस्तार से प्रकाश डाला. जिलाध्यक्ष ने डॉ आंबेडकर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. संगठन को प्रखंडसे लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया. सभा को जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार झा, प्रदेश महासचिव राकेश नायक अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष गुलरेज अहमद, दलित सेना के जिलाध्यक्ष मनोज पासवान सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया. उधर आंबेडकर जयंती पर नेशनल कॉलेज दरभंगा के सभागार में बाबा साहब के विचार पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता निदेशक डॉ तालेश्वर यादव ने की. संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि लनामिवि के पूर्व छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ एसी झा थे. धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार ने किया. इधर स्थानीय आंबेडकर पार्क स्थित राष्ट्रीय श्रमिक मंच यूनाइटेड के द्वारा जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी की अध्यक्षता में आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. उधर प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक डॉ जगदीश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आंबेडकर जयंती पर चित्रकला, भाषण, क्विज एवं गायन प्रतियोगिता आयोजित किया गया. संचालन चंद्रमोहन पोद्दार एवं धन्यवाद ज्ञापन संतोष कुमार मिश्र ने किया.
दलितों के विकास को आरक्षण जरूरी
दरभंगा.स्थानीय आंबेडकर पार्क स्थित राष्ट्रीय श्रमिक मंच यूनाइटेड की ओर से जिलाध्यक्ष राम नरेश चौधरी की अध्यक्षता में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर शुक्रवार को माल्यार्पण किया गया. माल्यार्पण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवकांत राय ने कहा कि दलित, पिछड़ों को आगे लाने के लिए आज भी आरक्षण की आवश्यकता है. माल्यार्पण कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव पुपुन प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार, प्रमंडलीय सचिव डाक विभाग, ब्रजेश कुमार ठाकुर, डॉ खुर्शीद आलम, फूल कुमार टेकटरिया, बदरे आलम, सुरेश चौधरी उपस्थित थे.
रेल कर्मचारियों ने निकाली प्रभातफेरी : दरभंगा . बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जयंती समारोह ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन कार्यालय में कैंडिल जलाकर मनाया गया. अध्यक्षता ललन पासवान व संचालन शशि रंजन कुमार के द्वारा किया गया. मौके पर दरभंगा रेलवे कॉलोनी , परिसर होते हुए प्रभात फेरी निकाली गयी. कार्यक्रम में सूरज पासवान, राकेश कुमार, राज कुमार दास, सुरेश पासवान, नारायण मंडल, राजीव कुमार, अजय कुमार राम, शैलेंद्र कुमार राम, आरके चौधरी, राकेश कुमार, राजेश कुमार मधु, ज्ञान प्रकाश, वीसी ठाकुर, सुधांशु शेखर, रमेश कुमार, ओम प्रकाश, रंजन कुमार, अमर पासवान, राजाराम राम आदि प्रमुख थे.
अभाविप ने निकाली साइकिल रैली : दरभंगा. नगर इकाई के द्वारा बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर जयंती पर साइकिल संदेश यात्रा एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस संदेश यात्रा को संबोधित करते हुए विवि प्रमुख विमलेश कुमार ने कहा कि बाबा साहब का संदेश जन-जन तक जाना चाहिये. समाज में सभी का साथ एवं सभी का विकास समरसता का भाव हो, लहू का रंग एक है के मूलमंत्र को ध्यान में रखते हुए भेदभाव से ऊपर उठकर समाज एवं राष्ट्रहित में काम करना चाहिये.
इस साइकिल संदेश यात्रा एवं स्वच्छता अभियान का नेतृत्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य सूरज मिश्र एवं नगर मंत्री मणिकांत ठाकुर कर रहे थे. मारवाड़ी महाविद्यालय से यह संदेश यात्रा निकली जो दोनार, रेलवे स्टेशन, शास्त्री चौक, मिर्जापुर, आइटी चौके होते हुए विश्वविद्यालय कैंपस पहुंची.वहां आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया.
वहीं विवि कैंपस में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसमें चंद्रानंद महाराज, विष्णु कुमार, ब्रजेश कुमार, बमबम कुमार, नितेश कुमार, धर्मवीर कुमार, अभिषेक कुमार, साजन कुमार, चंद्रमणि कुमार, पंकज कुमार, सोनू कुमार, राहुल, रोहित, चंदन, सौरभ, अनुराग, सुनील आदि उपस्थित थे.
विचार गोष्ठी आयोजित
दरभंगा. आंबेडकर नगर संघर्ष समिति के तत्वावधान में संयोजक डॉ महेश कुमार पासवान की अध्यक्षता में आंबेडकर जयंती मनायी गयी. मौके पर विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने आंबेडकर की जीवनी एवं व्यक्तित्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. गोष्ठी को संबोधित करनेवालों में सारामोहम्मद की मुखिया मुन्नी खातून, वैद्यनाथ यादव, मनोज मांझी, अशोक पासवान, मो. जमालुद्दीन, नारायण बाड़ी, विपिन पासवान, सुशील सिंह, सुनील कुमार पासवान, उमेश कुमार, राजेंद्र पासवान, शनिचरी देवी, मधु सिंहा, सीमा कुमारी, मुन्नी देवी, राधा देवी एवं सकिना बानो, चंदन पासवान, रेणू देवी शामिल थे.
शोषितों को दिखायी नयी राह
दरभंगा : स्थानीय नौआगढ़ी, बेला गार्डेन, वार्ड नंबर तीन में आंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता लनामिवि के सीनेट सदस्य डॉ अशोक कुमार झा ने की.
मुख्य अतिथि के रुप में सोनू तिवारी ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने भारत के शोषितों, वंचितों और पीड़ितों को नई राह दिखायी. उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा. फिर भी उन्होंने त्याग और समर्पण से समाज को रोशनी प्रदान करने का काम किया. युवा छात्र नेता मोहन यादव, कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि शंकर यादव, प्रेमचंद यादव, सचिन राम आदि ने भी विचार रखा. संचालन छात्र नेता दीपक झा ने किया. अध्यक्षीय संबोधन में डॉ अशोक कुमार ने स्वच्छता, चरित्र निर्माण, नैतिक गुणों के विकास समुचित भाषा शैली के प्रयोग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन