2.30 घंटे तक पावर रहा फेल, नहीं मिली बिजली

दरभंगा : लगातार पावर फेल रहने की समस्या से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. ग्रिड से पावर फेल रहने से शाम चार बजे से 6.30 बजे तक ढाई घंटा आपूर्ति बाधित रही. दो घंटे बाद कुछ पल के लिए बिजली आकर फिर कट गयी. जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है, वैसे-वैसे बिजली की आंख-मिचौनी […]
दरभंगा : लगातार पावर फेल रहने की समस्या से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. ग्रिड से पावर फेल रहने से शाम चार बजे से 6.30 बजे तक ढाई घंटा आपूर्ति बाधित रही. दो घंटे बाद कुछ पल के लिए बिजली आकर फिर कट गयी. जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है, वैसे-वैसे बिजली की आंख-मिचौनी का क्रम जारी है.
लेकिन सप्लाई में हाइवोल्टेज व ग्रिड से पावर फेल की शिकायत बनी हुई है. लगतार आपूर्ति बाधित होते रहने के क्रम में उपभोक्ता हलकान हो रहे हैं. इस संबंध में लहेरियासराय के सहायक अभियंता पूनेंद्र सिंह ने बताया कि देकुली में नया ग्रिड बना है. रूटे फ्रिक्वेंसी के कारण डायरेक्ट 220 सप्लाई नहीं हो पा रहा है. इस वजह से पावर फेल की समस्या बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




